Home ब्लॉग एसईसीएल मुख्यालय में स्वच्छता का संदेश, नुक्कड़ नाटक से किया जागरूक

एसईसीएल मुख्यालय में स्वच्छता का संदेश, नुक्कड़ नाटक से किया जागरूक

9
0

सीसीएल मुख्यालय में स्वच्छता का संदेश नुक्कड़ नाटक से किया जागरूक

सफाई मित्रों के लिए स्वास्थ्य शिविर, स्कूली बच्चों ने निकाली स्वच्छता वॉकथॉन

 

बिलासपुर। स्वच्छता ही सेवा 2026 एवं विशेष अभियान 6 के तहत एसईसीएल मुख्यालय बिलासपुर में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान ‘अपनी चौखट अपना कचरा’ विषय पर नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति देकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। वहीं सफाई मित्रों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर और स्कूली बच्चों के लिए स्वच्छता वॉकथॉन का आयोजन भी किया गया।

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को घर, कार्यस्थल और आसपास साफ-सफाई बनाए रखने, कचरे को निर्धारित स्थान पर डालने तथा स्वच्छता को अपनी दैनिक आदत में शामिल करने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में स्वच्छ परिसर के निर्माण के लिए प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी और सहभागिता पर जोर दिया गया।

इसी कड़ी में एसईसीएल के वसंत विहार स्थित पिंक डिस्पेंसरी में सफाई मित्रों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। शिविर में सफाई कर्मियों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। इसके साथ ही डीएवी पब्लिक स्कूल, एसईसीएल वसंत विहार में स्वच्छता जागरूकता वॉकथॉन आयोजित की गई, जिसमें स्कूली बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर स्वच्छ पर्यावरण का संदेश दिया।

एसईसीएल की इन पहलों का उद्देश्य स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के साथ सफाई मित्रों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा और बच्चों की सहभागिता को प्रोत्साहित करना है।

बिलासपुर से वेंकटेशराव की रिपोर्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here