Home ब्लॉग बैकुंठपुर में अनूठा रक्षाबंधन: कर्मवीरों की कलाई पर बांधा सम्मान का धागा

बैकुंठपुर में अनूठा रक्षाबंधन: कर्मवीरों की कलाई पर बांधा सम्मान का धागा

25
0

लोक पल्स न्यूज छत्तीसगढ़ कोरबा सच की धड़खन जनता की आवाज़

बैकुंठपुर में अनूठा रक्षाबंधन: कर्मवीरों की कलाई पर बांधा सम्मान का धागा

बैकुंठपुर। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई बैकुंठपुर द्वारा अनूठी पहल की गई। परिषद की छात्र बहनों ने पुलिसकर्मियों, डॉक्टरों और सफाई कर्मियों की कलाई पर राखी बांधकर उनके प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की।

“एक राखी कर्तव्य को नमन” का दिया संदेश

इस दौरान छात्र बहनों ने कहा कि समाज की सुरक्षा, स्वास्थ्य और स्वच्छता के लिए दिन-रात अपनी जिम्मेदारी निभाने वाले कर्मवीर भी सम्मान के हकदार हैं। पुलिसकर्मी जहां सुरक्षा व्यवस्था में जुटे रहते हैं, वहीं डॉक्टर स्वास्थ्य सेवाएं देते हैं और सफाई कर्मी शहर को स्वच्छ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

राखी बांधकर इन सभी कर्मवीरों के प्रति आभार जताया गया। इस पहल के जरिए रक्षाबंधन को सामाजिक सरोकार से जोड़ते हुए सेवा, समर्पण और सम्मान का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में नगर मंत्री आयुषी साहू, माही, पंकज, जिला संयोजक बलबीर पुषाम सहित अभाविप के कार्यकर्ता एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here