Home ब्रेकिंग न्यूज़ नया बस स्टैंड के सुलभ शौचालय में अवैध वसूली का आरोप, निःशुल्क...

नया बस स्टैंड के सुलभ शौचालय में अवैध वसूली का आरोप, निःशुल्क यूरिनल सुविधा के लिए भी वसूले जा रहे 10 रूपये  यात्रियों ने लगाया मनमानी वसूली का आरोप, नगर निगम से जांच और कार्रवाई की मांग

51
0

लोक पल्स न्यूज़ कोरबा। शहर के नया बस स्टैंड स्थित नगर निगम के सुलभ शौचालय में कथित तौर पर निःशुल्क यूरिनल (मूत्रत्याग) सुविधा के लिए भी ₹10 वसूले जाने का मामला सामने आया है। यात्रियों का आरोप है कि बिना किसी स्पष्ट शुल्क सूची के आने वाले लोगों से राशि ली जा रही है।
यात्रियों का कहना है कि यदि नगर निगम के नियमों के अनुसार यूरिनल सुविधा निःशुल्क है, तो शुल्क वसूली पूरी तरह अनुचित है। वहीं यदि कोई शुल्क निर्धारित है, तो उसकी जानकारी स्पष्ट रूप से शौचालय परिसर में प्रदर्शित की जानी चाहिए।
मामले को लेकर लोगों ने नगर निगम से जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करने तथा शुल्क व्यवस्था को सार्वजनिक करने की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here