अब शिकायत सीधे आयुक्त तक: कोरबा नगर निगम ने शुरू की Connect to Commissioner पहल
लोक पल्स न्यूज़ कोरबा। आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए कोरबा नगर निगम ने Connect to Commissioner अभियान की शुरुआत की है। निगम आयुक्त आशुतोष पांडे ने इस नई जनसंपर्क पहल के तहत नागरिकों को सीधे अपनी शिकायत और सुझाव पहुंचाने की सुविधा दी है।
इस पहल के माध्यम से शहरवासी सफाई, सड़क एवं नाली, स्ट्रीट लाइट, जल आपूर्ति सहित अन्य नागरिक समस्याओं की शिकायत सीधे आयुक्त तक पहुंचा सकेंगे। साथ ही जनहित से जुड़े सुझाव भी साझा कर सकेंगे।
निगम प्रशासन ने इसके लिए मोबाइल नंबर 9406004300 जारी किया है, जिस पर नागरिक WhatsApp संदेश, कॉल या शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
आयुक्त आशुतोष पांडे ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य जनता की समस्याओं का त्वरित और प्रभावी निराकरण सुनिश्चित करना है, ताकि लोगों को कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।
आपकी समस्या, सीधे आयुक्त तक स्लोगन के साथ शुरू की गई यह पहल नगर निगम और नागरिकों के बीच संवाद को और मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।









