भारतीय खाद्य निगम की राज्य स्तरीय समिति में सदस्य बनने पर भाजपा पूर्व सभापति रामनारायण सोनी का भव्य स्वागत
लोक प्लस न्यूज़ कोरबा भारतीय जनता पार्टी के पूर्व सभापति एवं वरिष्ठ भाजपा नेता रामनारायण सोनी के छत्तीसगढ़ राज्य भारतीय खाद्य निगम (FCI) की राज्य स्तरीय समिति में सदस्य नियुक्त होने पर विद्युत कामगार कल्याण समिति द्वारा रवि शंकर शुक्ला नगर में भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर पूरे क्षेत्र में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला
समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने बाजा-गाजा, ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं के साथ रामनारायण सोनी का आत्मीय स्वागत किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संगठन के सदस्य, भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की
स्वागत समारोह के दौरान वक्ताओं ने कहा कि रामनारायण सोनी लंबे समय से सामाजिक एवं जनहित के कार्यों में सक्रिय रहे हैं भाजपा संगठन में उनकी मजबूत पकड़ और जनता के बीच उनकी लोकप्रियता को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है लोगों ने विश्वास जताया कि वे राज्य स्तरीय समिति में रहकर आम जनता, मजदूरों एवं जरूरतमंदों की आवाज को मजबूती से उठाएंगे
कार्यक्रम के बाद सभी पदाधिकारी एवं सदस्य कपिलेश्वर मंदिर पहुंचे, जहां विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर माथा टेका गया तथा क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की गई मंदिर परिसर में भी श्रद्धालुओं और कार्यकर्ताओं का उत्साह देखने को मिला
कार्यक्रम के अंत में मिठाई वितरण कर खुशी मनाई गई तथा सभी अतिथियों एवं उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया गया संगठन के सदस्यों ने समाजहित में लगातार कार्य करते रहने का संकल्प भी लिया
इस अवसर पर विद्युत कामगार कल्याण समिति के जिला अध्यक्ष राजेश दुबे , अध्यक्ष मुकेश राजपूत, वरिष्ठ पत्रकार अजय शर्मा, प्रवीण रतन पराखी , मनोज रतन पराखी, तिलक धुर्वे, कृष्णा महाराज शिव यादव, अजय वैष्णव शर्मा, विजय जायसवाल, राम कल्याण एवं सिद्धार्थ सोनी सहित बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी सदस्य एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।









