Home छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लेमरू में लिया गुपचुप का स्वाद लखपति...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लेमरू में लिया गुपचुप का स्वाद लखपति दीदी मंजू यादव को दिए 30 हजार रुपये

91
0

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लेमरू में लिया गुपचुप का स्वाद लखपति दीदी मंजू यादव को दिए 30 हजार रुपये

लोक पल्स न्यूज़ कोरबा सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का उड़नखटोला शुक्रवार को कोरबा जिले के सुदूर ग्राम लेमरू पहुंचा जहां उन्होंने लखपति दीदी  मंजू यादव के निवास पहुंचकर आत्मीय संवाद किया। मुख्यमंत्री ने उनके घर के बाहर संचालित चाट-गुपचुप एवं मंचूरियन के ठेले पर पहुंचकर स्थानीय स्वाद का आनंद लिया और महिला उद्यमिता की सराहना की

मुख्यमंत्री  साय ने परसा के पत्तों से बने दोने में गुपचुप का स्वाद लिया और मंजू यादव के आत्मनिर्भरता के प्रयासों की मुक्तकंठ से प्रशंसा की बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने व्यवसाय और आय के संबंध में जानकारी ली इस पर  मंजू यादव ने बताया कि वे स्वयं घर पर गुपचुप तैयार करती हैं और ठेले के साथ कैटरिंग प्लेट का कार्य भी करती हैं, जिससे उन्हें प्रतिमाह लगभग 20 हजार रुपये तक की आय होती है

मुख्यमंत्री ने उनके पति  धनपत यादव द्वारा दिए जा रहे सहयोग की भी सराहना की और परिवार के उज्ज्वल भविष्य की कामना की इस अवसर पर मुख्यमंत्री  साय ने व्यवसाय विस्तार और प्रोत्साहन के लिए  मंजू यादव को 30 हजार रुपये का प्रोत्साहन चेक प्रदान किया

इस दौरान वित्त मंत्री ओपी चौधरी उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here