Home कोरबा कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य में गोपालपुर में नए...

कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य में गोपालपुर में नए औद्योगिक क्षेत्र का भूमिपूजन

9
0

कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य में गोपालपुर में नए औद्योगिक क्षेत्र का भूमिपूजन

27 एकड़ में विकसित होगा औद्योगिक क्षेत्र, कोरबा में रोजगार और निवेश को मिलेगी नई रफ्तार

लोक प्लस न्यूज़ :कोरबा जिले के दर्री तहसील अंतर्गत ग्राम गोपालपुर में नए औद्योगिक क्षेत्र के अधोसंरचना विकास कार्यों का भूमिपूजन कैबिनेट मंत्री  लखन लाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। मंत्री  देवांगन ने विधिवत पूजा-अर्चना कर कार्यों की शुरुआत की

यह औद्योगिक क्षेत्र लगभग 27 एकड़ (10.90 हेक्टेयर) भूमि पर करीब 10.59 करोड़ रुपए की लागत से विकसित किया जाएगा जिससे क्षेत्र में लघु  मध्यम और बड़े उद्योगों की स्थापना को बढ़ावा मिलेगा

मंत्री  देवांगन ने कहा कि यह परियोजना कोरबा के औद्योगिक विकास की नई शुरुआत है, जिससे निवेश बढ़ेगा और स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे उन्होंने बताया कि राज्य की नई औद्योगिक नीति के तहत उद्योग स्थापित करने की प्रक्रिया को सरल पारदर्शी और समयबद्ध बनाया गया है

कार्यक्रम में सीएसआईडीसी के अध्यक्ष  राजीव अग्रवाल विधायक  प्रेमचंद्र पटेल महापौर  संजू देवी राजपूत  जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह कलेक्टर  कुणाल दुदावत सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे

इस औद्योगिक क्षेत्र में 44 इकाइयों को भूखंड आवंटित किए जाएंगे जिससे कोरबा में औद्योगिक गतिविधियों को गति मिलेगी और जिले के विकास को नई दिशा मिलेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here