Home कोरबा कोरबा में पहली बार श्री सोमनाथ ज्योतिर्लिंग दिव्य दर्शन सोमनाथ की अनकही...

कोरबा में पहली बार श्री सोमनाथ ज्योतिर्लिंग दिव्य दर्शन सोमनाथ की अनकही कथा  का भव्य आयोजन 

7
0

कोरबा में पहली बार श्री सोमनाथ ज्योतिर्लिंग दिव्य दर्शन सोमनाथ की अनकही कथा  का भव्य आयोजन

लोक प्लस न्यूज़ कोरबा शहरवासियों एवं श्रद्धालुओं के लिए हर्ष का विषय है कि आगामी 24 अप्रैल 2026, शाम 6 बजे से 9 बजे तक घंटाघर ओपन थिएटर में श्री सोमनाथ ज्योतिर्लिंग दिव्य दर्शन एवं सोमनाथ की अनकही कथा” का भव्य आयोजन किया जाएगा

इस पावन अवसर पर श्रद्धालुओं को दिव्य शिवलिंग के दर्शन, भजन, ध्यान, सत्संग एवं आध्यात्मिक अनुभूति का लाभ मिलेगा। कार्यक्रम में विशेष रूप से सोमनाथ मंदिर की गौरवगाथा, संघर्ष और पुनर्स्थापना की प्रेरक कथा का वाचन एवं प्रस्तुतीकरण किया जाएगा।

आयोजन समिति के अनुसार यह केवल धार्मिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति, आस्था और आध्यात्मिक ऊर्जा से जुड़ने का एक दुर्लभ अवसर है। कार्यक्रम स्थल पर भव्य सज्जा, शिव आराधना, ध्यान सत्र और सामूहिक प्रार्थना का आयोजन भी किया जाएगा।

समिति ने जानकारी दी कि यह दिव्य शिवलिंग पहली बार कोरबा में दर्शन हेतु लाया जा रहा है, जिससे क्षेत्र में श्रद्धा और उत्साह का माहौल है।

आयोजन समिति ने सभी नागरिकों, मातृशक्ति, युवाओं एवं धर्मप्रेमी जनों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस ऐतिहासिक आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here