Home कोरबा कोरबा में फ्लाई ऐश से फैल रहा  जहर जयसिंह अग्रवाल का एसईसीएल...

कोरबा में फ्लाई ऐश से फैल रहा  जहर जयसिंह अग्रवाल का एसईसीएल और सरकार पर तीखा हमला

8
0

कोरबा में फ्लाई ऐश से फैल रहा  जहर जयसिंह अग्रवाल का एसईसीएल और सरकार पर तीखा हमला

लोक प्लस न्यूज़ कोरबा पूर्व मंत्री छत्तीसगढ़ शासन जयसिंह अग्रवाल ने कोरबा के मानिकपुर खदान क्षेत्र में फ्लाई ऐश के खुलेआम और नियमों के विरुद्ध निपटान को लेकर केंद्र सरकार एवं एसईसीएल प्रबंधन पर तीखा हमला बोला है

उन्होंने आरोप लगाया कि एक ओर सरकार पर्यावरण संरक्षण की बात करती है, वहीं दूसरी ओर अपने ही नियमों की अनदेखी कर जनता के जीवन से खिलवाड़ किया जा रहा है

अग्रवाल ने कहा कि वर्ष 2021 से ऐश डाइक पर प्रतिबंध और एनजीटी के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद मानिकपुर क्षेत्र में फ्लाई ऐश को ओवरबर्डन पर खुले में पहाड़ की तरह डंप किया जा रहा है। यह न केवल नियमों का उल्लंघन है, बल्कि कोरबा की जनता के लिए धीमा जहर साबित हो रहा है

उन्होंने कहा कि तेज हवाओं के साथ उड़ने वाला फ्लाई ऐश अब घरों, सड़कों और लोगों के फेफड़ों तक पहुंच चुका है। धूल के गुबार से आवागमन प्रभावित हो रहा है और दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ गया है।

अग्रवाल ने केंद्र के कोयला मंत्रालय और एसईसीएल प्रबंधन को कटघरे में खड़ा करते हुए इसे गंभीर लापरवाही करार दिया। उन्होंने कहा कि यदि तत्काल रोक नहीं लगाई गई तो इसे जनस्वास्थ्य के खिलाफ अपराध माना जाएगा

उन्होंने मांग की है कि मानिकपुर क्षेत्र में फ्लाई ऐश निपटान की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए जिम्मेदार अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई हो तथा खुले में पड़े फ्लाई ऐश का वैज्ञानिक तरीके से निपटान सुनिश्चित किया जाए

साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो कोरबा की जनता के साथ मिलकर सड़क से लेकर संसद तक उग्र आंदोलन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार और एसईसीएल प्रबंधन की होगी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here