Home ब्रेकिंग न्यूज़ जिला अधिवक्ता संघ कोरबा चुनाव: अध्यक्ष पद के लिए शिव नारायण सोनी...

जिला अधिवक्ता संघ कोरबा चुनाव: अध्यक्ष पद के लिए शिव नारायण सोनी मैदान में

133
0

कल जिला अधिवक्ता संघ कोरबा चुनाव: अध्यक्ष पद के लिए शिव नारायण सोनी मैदान में

लोक प्लस न्यूज़ : कोरबा। जिला अधिवक्ता संघ कोरबा के चुनाव वर्ष 2026-2028 को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। अध्यक्ष पद के लिए वरिष्ठ अधिवक्ता शिव नारायण सोनी ने अपनी दावेदारी प्रस्तुत करते हुए अधिवक्ताओं से समर्थन की अपील की है।

उन्होंने कहा कि वे पिछले 25 वर्षों से जिला एवं सत्र न्यायालय, कोरबा में अधिवक्ता के रूप में सेवाएं दे रहे हैं और सदैव अधिवक्ताओं के हित, सत्य और संघर्ष की राह पर कार्य किया है। उनका मुख्य उद्देश्य अधिवक्ताओं की समस्याओं का समाधान और संघ को मजबूत नेतृत्व प्रदान करना है।

शिव नारायण सोनी ने सभी अधिवक्ता बंधुओं से अपील करते हुए कहा कि उन्हें अपना बहुमूल्य मत देकर विजयी बनाएं, ताकि वे अधिवक्ता समाज की सेवा और उनकी आवाज को मजबूती से उठा सकें।

उन्होंने यह भी कहा कि वकालत की प्रतिष्ठा को बनाए रखने के लिए सोच-समझकर मतदान करना आवश्यक है।

मतदान तिथि: 12 अप्रैल 2026 (रविवार)

समय: सुबह 8:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक

स्थान: जिला न्यायालय परिसर, कोरबा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here