Home कोरबा कल से माँ सर्वमंगला धाम में चैत्र नवरात्रि की भव्य शुरुआत, ज्योति...

कल से माँ सर्वमंगला धाम में चैत्र नवरात्रि की भव्य शुरुआत, ज्योति कलशों से जगमगाएगा मंदिर परिसर

20
0

कल से माँ सर्वमंगला धाम में चैत्र नवरात्रि की भव्य शुरुआत, ज्योति कलशों से जगमगाएगा मंदिर परिसर

लोक पल्स न्यूज़ : कोरबा। कोरबा अंचल की जीवनदायिनी माँ हसदेव नदी के पावन तट पर स्थित माँ श्री सर्वमंगला देवी मंदिर, दुरपा में इस वर्ष बसंत चैत्र नवरात्रि पर्व को लेकर विशेष तैयारियां की गई हैं। मां जगदम्बिका श्री सर्वमंगला देवी की असीम कृपा से यह पावन उत्सव श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जाएगा।

मंदिर समिति से प्राप्त जानकारी के अनुसार, चैत्र शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा, गुरुवार 19 मार्च से नवरात्रि पर्व का शुभारंभ होगा। इस अवसर पर श्रद्धालुओं द्वारा सर्वमनोकामना पूर्ति हेतु ज्योति कलश प्रज्वलित किए जाएंगे, जो पूरे नौ दिनों तक मंदिर परिसर को भक्तिमय आभा से आलोकित करेंगे।

यह पावन अनुष्ठान चैत्र शुक्ल पक्ष नवमी, शुक्रवार 28 मार्च तक चलेगा। इस दौरान प्रतिदिन विशेष पूजा-अर्चना, दुर्गा पाठ, आरती और भजन-कीर्तन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे।

मां सर्वमंगला देवी धाम कोरबा क्षेत्र की आस्था का प्रमुख केंद्र है, जहां हर वर्ष नवरात्रि के अवसर पर भक्तों का जनसैलाब उमड़ता है। माना जाता है कि सच्चे मन से मां की आराधना करने पर सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

नवरात्रि पर्व को लेकर मंदिर परिसर को आकर्षक रूप से सजाया जा रहा है और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्थाएं भी की जा रही हैं। इस पावन अवसर पर क्षेत्रवासियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here