एपस्टीन फाइल्स में केंद्रीय मंत्री का नाम आने पर महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, रैली निकालकर की कार्रवाई की मांग
लोक पल्स न्यूज़ कोरबा। महिला कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा के निर्देशन पर एवं राष्ट्रीय महासचिव फुलोदेवी नेताम (प्रभारी छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस) के मार्गदर्शन में जिला महिला कांग्रेस कोरबा शहर और ग्रामीण इकाई द्वारा संयुक्त रूप से रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शन सीरियल रेपिस्ट एपस्टीन फाइल्स में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के नाम का खुलासा होने के विरोध में किया गया।
महिला जिला कांग्रेस अध्यक्ष कुसुम द्विवेदी ने कहा कि यह बेहद शर्मनाक बात है कि भारत के एक केंद्रीय मंत्री का नाम सीरियल रेपिस्ट एपस्टीन फाइल्स में सामने आ रहा है और देश के प्रधानमंत्री इस मामले पर चुप्पी साधे हुए हैं। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी को नैतिकता के आधार पर अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए।
वहीं ग्रामीण महिला जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रभासिंह तंवर ने कहा कि आज पूरा देश इस मामले में जवाब मांग रहा है। उन्होंने कहा कि इतने गंभीर मामले पर प्रधानमंत्री को सामने आकर देश की जनता को सच्चाई बतानी चाहिए और उचित कार्रवाई करनी चाहिए।
इस दौरान शशिलता पांडेय, सीमा कुर्रे, शांता मंडावे, पुष्पा पात्रे, माधुरी ध्रुव, रीता वर्मा, शांति ठाकुर, किरण साहू, मानसी महंत, कृष्णा रजक, संगीता यादव, लक्ष्मी मरकाम, निशा, ईशा मानिकपुरी, नीता जायसवाल, मीरा सिंह, मनीषा जायसवाल, मीरा अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस पदाधिकारी उपस्थित रहीं।







