Home ब्रेकिंग न्यूज़ 14.42 करोड़ की अंडरग्राउंड सीवरेज लाइन की सौगात उद्योग मंत्री  लखन...

14.42 करोड़ की अंडरग्राउंड सीवरेज लाइन की सौगात उद्योग मंत्री  लखन लाल देवांगन ने किया शिवाजीनगर और एमपी नगर में कार्य का शुभारंभ, 3350 मकानों को मिलेगा लाभ

46
0

14.42 करोड़ की अंडरग्राउंड सीवरेज लाइन की सौगात

उद्योग मंत्री  लखन लाल देवांगन ने किया शिवाजीनगर और एमपी नगर में कार्य का शुभारंभ, 3350 मकानों को मिलेगा लाभ

लोक पल्स न्यूज़ कोरबा। नगर विधायक एवं कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन ने कोरबा नगर निगम क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 25 शिवाजीनगर एवं वार्ड क्रमांक 27 महाराणा प्रताप नगर (एमपी नगर) कॉलोनी में 14.42 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली अंडरग्राउंड सीवरेज लाइन निर्माण कार्य का विधिवत नारियल फोड़कर शुभारंभ किया।

एमपी नगर स्थित उद्यान में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री  देवांगन ने कहा कि दोनों कॉलोनियां शहर की प्रमुख आवासीय बस्तियां हैं, लेकिन यहां वर्षों से सीवरेज लाइन की समस्या बनी हुई थी। कॉलोनीवासियों की लंबे समय से नई सीवरेज लाइन निर्माण की मांग थी, जिसे आज पूरा किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान क्षेत्रवासियों ने इस बहुप्रतीक्षित कार्य की मांग रखी थी और उन्होंने हर हाल में इसे पूरा करने का वादा किया था। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय तथा उपमुख्यमंत्री अरुण साव द्वारा 15वें वित्त आयोग मद से राशि स्वीकृत किए जाने के बाद अब इस योजना पर काम प्रारंभ हो गया है।

करीब 14.4 किलोमीटर लंबी अंडरग्राउंड सीवरेज लाइन के निर्माण से दोनों कॉलोनियों के लगभग 3350 मकानों को सीधा लाभ मिलेगा। मंत्री श्री देवांगन ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्य निर्धारित समयसीमा में और पूरी गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि सुशासन की सरकार की पहचान तेज विकास है और ट्रिपल इंजन की सरकार में कोरबा को पर्याप्त विकास राशि मिल रही है।

 शहर की हर छोटी-बड़ी समस्या के समाधान की दिशा में तेज कार्य – महापौर

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महापौर संजू देवी राजपूत ने कहा कि मंत्री श्री देवांगन के नेतृत्व में कोरबा नगर निगम शहर की छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी समस्याओं के समाधान के लिए लगातार कार्य कर रहा है। विकास कार्यों के लिए निरंतर फंड प्राप्त हो रहा है और शहर को सुव्यवस्थित एवं सुसज्जित बनाने में कोई कमी नहीं छोड़ी जा रही है।

क्षेत्रवासियों ने महामाला से किया अभिनंदन

इस अवसर पर दोनों वार्डों के बड़ी संख्या में उपस्थित क्षेत्रवासियों ने मंत्री  देवांगन एवं महापौर  राजपूत का महामाला पहनाकर अभिनंदन किया और आभार जताया। लोगों ने कहा कि लंबे समय से सीवरेज लाइन निर्माण की मांग की जा रही थी, लेकिन फंड के अभाव में कार्य स्वीकृत नहीं हो पा रहा था।

कार्यक्रम में पार्षद  वर्षा दिनेश वैष्णव,  अनुज जायसवाल,  अशोक चावलानी,  नरेंद्र देवांगन,  पंकज देवांगन,  अजय गौंड,  ज्योति वर्मा,  सोनू भाटिया, भाजपा जिला उपाध्यक्ष  प्रफुल्ल तिवारी, मंडल अध्यक्ष  राजेश राठौर,  धर्मपाल सोलंकी,  नितिन चतुर्वेदी,  पुनीराम साहू,  ईश्वर साहू,  प्रकाश अग्रवाल सहित दोनों वार्डों के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here