कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन के प्रयासों से कोरबा जिले को बजट में करोड़ों की सौगात
लोक पल्स न्यूज़ : कोरबा। कोरबा नगर विधायक एवं छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन के सशक्त प्रयासों से राज्य बजट में कोरबा नगर निगम क्षेत्र सहित पूरे जिले के लिए सड़क, पुल-पुलिया, शैक्षणिक भवन एवं अन्य अधोसंरचनात्मक कार्यों हेतु करोड़ों रुपए की स्वीकृति मिली है। इससे जिले में विकास कार्यों को गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
नगर निगम क्षेत्र में इन प्रमुख कार्यों को मिली स्वीकृति
जारी बजट के अनुसार नगर निगम क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण सड़कों व निर्माण कार्यों को मंजूरी मिली है, जिनमें प्रमुख हैं —
बालको रोड से ढोढीपारा नहर मार्ग होते हुए पंप हाउस तक 12 किमी टू-लेन मार्ग — 9.60 करोड़
सोनालिया पुल निर्माण — 7.20 करोड़
बालको नगर में बंद गर्म नहर मार्ग भराव के साथ अमर होटल से आगे 4 किमी सीसी रोड — 6.40 करोड़
दादर से नकटीखार 5 किमी पहुंच मार्ग — 5.60 करोड़
रूमगरा चौक से सोनपुरी मार्ग 6 किमी — 5.60 करोड़
रूमगड़ा से जाम बाहर तक 4 किमी सीसी मार्ग — 4.80 करोड़
रानी रोड से दुरपा रोड होते हुए सर्वमंगला ब्रिज के नीचे तक 3 किमी सीसी सड़क — 4.80 करोड़
डिंगापुर से सिंचाई कॉलोनी मुक्तिधाम रामपुर तक 3 किमी सीसी मार्ग — 4 करोड़
देवी अहिल्याबाई होल्कर कन्वेंशन सेंटर का वातानुकूलन — 2.50 करोड़
कटघोरा में हाईटेक बस स्टैंड निर्माण — 5 करोड़
ओवरब्रिज निर्माण के सर्वे को मंजूरी
कोरबा शहर में सीएसईबी चौक के पास वाइस सेफ रेलवे ओवरब्रिज, बरबसपुर यार्ड ओवरब्रिज तथा कोरबा-चापा-गेवरा रेल लाइन पर दो स्थानों पर ओवरब्रिज निर्माण के सर्वे हेतु 16 करोड़ की स्वीकृति दी गई है।
ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों को भी मिली मंजूरी
जिले के ग्रामीण इलाकों में अधोसंरचना मजबूत करने के लिए कई प्रमुख मार्ग स्वीकृत हुए हैं, जिनमें —
कटघोरा-जेजरा चौक मार्ग का फोरलेन चौड़ीकरण
सुतर्रा मार्ग पर खोलार नाला में उच्च स्तरीय पुल
सीपत-बलौदा-कोरबा मार्ग पर हसदेव नदी में पुल व पहुंच मार्ग
महोरा-चिचोली मार्ग 12 किमी निर्माण
लेमरू-नाकिया-विमलता मार्ग 10 किमी मजबूतीकरण
कोथारी सोहागपुर-उमरेली मार्ग उन्नयन 10 किमी
पोड़ी उपरोड़ा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामीण पहुंच मार्गों का निर्माण
स्कूल भवन निर्माण को भी स्वीकृति
स्कूल शिक्षा विभाग के तहत जिले में 22 प्राथमिक शाला भवनों के निर्माण को मंजूरी मिली है। इनमें देवद्वारी, मोती सागर पारा, बेला कछार, शासकीय कन्या कोरबा, लालघाट, गोकुल नगर, दादर खुर्द, नया रिसदी, गनियारी, बुढ़ियापाली, भाटापारा, बंजारी, चारपारा, सेमर कछार, शांति नगर, खोडरी, कुम्हारी सनी, चचाईयापारा व बनवार सहित अन्य विद्यालय शामिल हैं।
साथ ही करतला ब्लॉक में शासकीय हाई स्कूल फतेगंज व नोन्दहरा के भवन निर्माण के लिए प्रति भवन 75.33 लाख की स्वीकृति मिली है।
मुख्यमंत्री व मंत्रियों का जताया आभार
जिले के लिए महत्वपूर्ण विकास कार्यों की स्वीकृति मिलने पर मंत्री लखन लाल देवांगन ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव तथा वित्त मंत्री ओपी चौधरी के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कोरबा नगर को लगातार बड़े निर्माण कार्यों की स्वीकृति मिल रही है, जिससे शहर व जिले के विकास को नई गति मिलेगी।







