एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत मां दुर्गा एवं महिला कल्याण समिति के के द्वारा ऑक्सीजन जॉन में किया वृक्षारोपण
कोरबा। पोड़ीबाहर मुक्तिधाम के सामने स्थित पब्लिक उद्यान (ऑक्सीजन जोन) में एक पेड़ माँ के नाम अभियान के अंतर्गत मां दुर्गा एवं कल्याण समिति द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के संकल्प के साथ विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए।
इस अवसर पर समिति से जुड़ी महिलाओं एवं सदस्यों ने अपना बहुमूल्य समय निकालकर अभियान में सहभागिता निभाई तथा इसे सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम में ममता सान्याल, अरुणा सोनी, प्रेम शुक्ला, सरला सिंह, नीलम कपूर, केया सेनगुप्ता, पूनम राय, राजकुमारी पटेल, मधु बाजपेई सहित अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे।
लोक पल्स न्यूज़ कोरबा कार्यक्रम के दौरान आँवला, सागौन, नीम, बेल एवं पीपल सहित 5 पौधों का रोपण किया गया। उपस्थित लोगों ने पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण का संकल्प लिया तथा समाज के सभी नागरिकों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया।
वक्ताओं ने कहा कि एक पेड़ माँ के नाम केवल एक अभियान नहीं, बल्कि प्रकृति, पर्यावरण एवं मातृ सम्मान के प्रति हमारी सामूहिक जिम्मेदारी का प्रतीक है। वृक्षारोपण जैसे अभियान आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।









