कोरबा: मीना जैन मेमोरियल हॉस्पिटल में आयुष्मान भारत योजना लागू, 5 लाख तक मुफ्त इलाज की सुविधा
कोरबा शहर में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर एक अहम पहल सामने आई है। मीना जैन मेमोरियल हॉस्पिटल में अब आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) के तहत मरीजों को इलाज की सुविधा प्रदान की जा रही है। इस योजना के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को 5 लाख रुपये तक का कैशलेस एवं मुफ्त उपचार उपलब्ध कराया जाएगा
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, यहां हड्डी एवं जोड़ से संबंधित रोगों का इलाज, बच्चों की विशेष देखभाल, जनरल मेडिसिन तथा छोटी और बड़ी सर्जरी जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। इसके अलावा मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 24 घंटे आपातकालीन सेवाएं भी संचालित की जा रही हैं।
बताया गया है कि आयुष्मान कार्ड धारक मरीज इस योजना का लाभ सीधे अस्पताल में प्राप्त कर सकते हैं। अस्पताल शहर के टी.पी. नगर, न्यू बस स्टैंड के पास स्थित है, जहां आसपास के क्षेत्रों के मरीज भी आसानी से पहुंच सकते हैं









