Home सोशल चलित थाना से बढ़ा भरोसा: गांव-गांव पहुंची पुलिस, शिकायतों का मौके पर...

चलित थाना से बढ़ा भरोसा: गांव-गांव पहुंची पुलिस, शिकायतों का मौके पर समाधान

23
0

चलित थाना से बढ़ा भरोसा: गांव-गांव पहुंची पुलिस, शिकायतों का मौके पर समाधान

लोक प्लस न्यूज़  : सजग कोरबा  सतर्क कोरबा अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पुलिस सहायता केंद्र मणिकपुर क्षेत्र के दादर में चलित थाना” का आयोजन किया गया इस पहल का उद्देश्य आम नागरिकों को त्वरित, सुलभ और प्रभावी पुलिस सेवा उपलब्ध कराना है, जिसके तहत पुलिस टीम सीधे ग्रामीणों के बीच पहुंची

आयोजन स्थल पर अस्थायी पुलिस सहायता केंद्र स्थापित कर लोगों की शिकायतें दर्ज की गईंq इस दौरान कुल 3 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनका पुलिस ने मौके पर ही त्वरित निराकरण किया, साथ ही आवश्यक वैधानिक कार्रवाई भी प्रारंभ की गई

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को साइबर फ्रॉड से बचाव, महिलाओं की सुरक्षा, यातायात नियमों के पालन तथा अवैध शराब, गांजा व अन्य नशीले पदार्थों के खिलाफ जागरूक किया गया

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य पुलिस और आमजन के बीच विश्वास व संवाद को मजबूत करना है, ताकि छोटे-छोटे विवादों का समय पर समाधान हो सके और लोगों को थानों के चक्कर न लगाने पड़ें

पुलिस विभाग ने संकेत दिया है कि सजग कोरबा सतर्क कोरबा अभियान के तहत इस तरह के जनहितकारी कार्यक्रम आगे भी लगातार आयोजित किए जाएंगे, जिससे जिले में कानून-व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ हो सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here