Home सोशल बोईदा में छ.ग.टीचर्स एसोसिएशन द्वारा मेघावी विघार्थी प्रोत्साहन सम्मेलन का किया आयोजन, ...

बोईदा में छ.ग.टीचर्स एसोसिएशन द्वारा मेघावी विघार्थी प्रोत्साहन सम्मेलन का किया आयोजन,   विघार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मान…

39
0

बोईदा में छ.ग.टीचर्स एसोसिएशन द्वारा मेघावी विघार्थी प्रोत्साहन सम्मेलन का किया आयोजन,   विघार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मान…

 

 

छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन द्वारा नोडल केंद्र बोईदा के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बोईदा में मेघावी विघार्थी प्रोत्साहन सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की पूजा अर्चना कर मुख्य अतिथि कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल के द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुरुआत सरस्वती वंदना स्वागत गीत से प्रारंभ हुआ । अतिथियों का तिलक लगाकर फूलमाला पहनाकर श्रीफल भेंटकर कर स्वागत किया। छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन द्वारा कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल व दुष्यंत शर्मा जी को मोमेंटो भेंट किया गया । इस अवसर पर उपस्थित सभी मेघावी विद्यार्थियों, उनके माता – पिता एवं उनके शिक्षकों को शुभकामनाएं दी। इस कार्यक्रम का मुख्य अतिथि कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल, अध्यक्षता पूर्व मंडल अध्यक्ष दुष्यंत शर्मा, विशिष्ट अतिथि जनपद पंचायत पाली सभापति मुकेश जायसवाल,रघुराज सिंह उइके,सरपंच प्रतिनिधि मनोज जगत,दशरथ सिंह कंवर, जनपद सदस्य चंद्रपाल पटेल, दिलीप पटेल, श्रवण यादव की गरिमामयी उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ।